उझानी। नगर की महात्मा गाँधी फील्ड पर एथलेटिक्स संघ के परवेज गाजी को उत्तर प्रदेश एसक्यूटिव मेम्बर बनने पर जिला फुटवाल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने उनका फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। गुरुवार की सुबह जिला फुटवाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल व एसोसिएशन के संरक्षक किशन चन्द्र शर्मा ने एथलेटिक्स संघ के परवेज गाजी को एथलेटिक्स संघ के उ०प्र० एसक्यूटिव मेम्बर बनने पर नगर के महात्मा गाँधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर उनका फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया । स्वागत समारोह के दौरान जिला फुटवाल एसोसिएशन के सेक्रेटरी चाँद मौहम्मद, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा उर्फ नीटू, ज्वाइन सेक्रेटरी मनोज यादव, मौहम्मद इकबाल अहमद, सदस्य राम अवतार आदि मौजूद रहे।