दो प्रकरणों में रुपए 06 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु की गई संस्तुति

IMAGE-4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की जिला संचालन समिति की बैठक मे मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सर्वसम्मति से दो प्रकरणों पर मुआवजा दिलाए जाने की संस्तुति की गयी। इसमें दो प्रकरणों में कुल रुपए 06 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने की संस्तुति की गई। उल्लेखनीय है कि रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना सरकार द्वारा ऐसिड अटैक पीड़िताओं, दहेज पीड़िताओं, बलात्कार, पॉक्सो आदि मामलों में पीड़िता, उसके बच्चों अथवा माता-पिता को मुआवज़ा सहायता उपलब्ध कराने के दृष्टिगत व उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रारम्भ की गई है। जनपदों में इस हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति भी गठित की गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता वाली समिति में सेक्शन 4 पोक्सो एक्ट के एक प्रकरण में पीड़िता को रुपए तीन लाख दिलाए जाने की संस्तुति की गई, वही 304 बी के एक अन्य प्रकरण में पीड़िता के बच्चों को रुपए तीन लाख मुआवजा दिलाए जाने की सर्वसम्मति से संस्तुति की गई। इस अवसर पर कुल 23 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 02 पर मुआवजा दिलाए जाने की संस्तुति की गई। सात निरस्त हुए तथा 14 प्रकरण प्रक्रियाधीन अनुरूप लंबित रहे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप वार्ष्णेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights