शादी समारोह से लौट रहा युवक कछला पुल से कूदा, टूटा पैर

WhatsApp-Image-2023-06-05-at-7.39.25-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कछला | कोतवाली उझानी क्षेत्र के भागीरथी कछला ट्रैफिक पुल से अचानक एक युवक कूद गया पुल से नीचे गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल युवक को साथ में मौजूद लोग उपचार को जिला अस्पताल ले गए ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सोमवार की सांय जनपद बरेली के रहने वाले चार – पाँच दोस्त कार द्वारा कासगंज की तरफ से शादी समारोह से लौट रहे थे । वह जैसे ही थाना उझानी क्षेत्र में स्थित कछला पुल पर पहुंचे तभी उन्होंने कार रोक ली और कार में सवार वीरेंद्र (28) पुत्र छत्रपाल पुल से नीचे कूद गया । बताया जाता है वीरेंद्र के पुल से नीचे कूदते ही साथ में मौजूद युवकों ने शोर मचा दिया | बताया जाता है वीरेंद्र पुल से कूदकर नीचे रेत में जा गिरा जिससे उसका एक पैर टूट गया साथ ही चोटिल भी हो गया । घाट पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची । घायल युवक के दोस्त बाद में उसे उपचार के लिए अपने साथ ले गए हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights