मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

घर के बाहर खेल रही बच्ची का पैर बिजली के तार पर पड़ा, करंट से दर्दनाक मौत

May 27, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के बिग्रहपुर ग्राम पंचायत में शनिवार की सुबह अपने घर के बाहर खेल रही मासुम बालिका का मोटर पंप के लिए गुजरे नंगे तार पर पैर पड़ गया। इससे वह करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार बिना पुलिस को दिए कर दिया।घटना से गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के बिग्रहपुर गांव निवासी बृजमोहन सिंह किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते है। शनिवार को उसकी आठ वर्षीय पुत्री आरूषी सिंह अपने घर के बाहर अपने छह वर्षीय भाई किशन के साथ खेल रही थी। इस बीच दरवाजे पर लगा मोटर पंप के लिए नंगे तार पर पैर पड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे दुबारी कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए मृतका का अंतिम संस्कार सरयु नदी किनारे कर दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया, हर कोई इस हद्यविदारक घटना को लेकर न केवल चर्चा करते दिखें, बल्कि इससे आहट दिखे। सुबह आठ बजे के समय बच्ची अपने छोटे भाई के साथ हंसी ठिठौली करते हुए घर के बाहर खेल रही थी। परिवार के साथ आस पास के लोग दोनों भाई-बहनों की इस खेल को देखकर खुश थे, लेकिन कुछ देर बाद ही लापरवाही कहें या बदकिस्मती या। यह अनहोनी की घटना घट गई। इसके बाद बच्ची के करुण क्रुंदन से पूरा गांव सिहर उठा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights