न्यूरिया। बनकटी रोड पर पुष्प इंस्टिट्यूट के पास भूमाफियाओं द्वारा शमशान घाट व ग्राम समाज की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर कॉलोनी काटने के विरोध में हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कार्यकर्ताओ के एसडीएम देवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले भी उसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी जिस पर अधिकारिओ ने कब्ज़ा मुक्त कराकर सरकारी बोर्ड लगा दिया था लेकिन कुछ समय बाद भूमाफियाओं ने अधिकारिओँ की मिलीभगत से सारे बोर्ड हटाकर फिर से कब्ज़ा कर लिया है। यदि प्रशासन द्वारा एक हफ्ते में अवैध कब्ज़ा नहीं हटाया गया तो वो अपने कार्यकर्ताओ के साथ कलेक्ट्रेट में धरना देंगे। इस दौरान उनके साथ हिजामं के कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। रिपोर्टर रिजवान खान