चिकन न बनाने से नाराज पति ने लगाई फांसी

download-1-16
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

झांसी। प्रेमनगर में हंसारी इलाके में पत्नी के चिकन न बनाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। पति शराब पीने का आदी था। बुधवार रात शराब के नशे में घर आया और पत्नी से चिकन बनाने की जिद करने लगा। पत्नी के इनकार करने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पत्नी दूसरे कमरे में चली गई। इसी बीच गुस्से में आकर पति ने फांसी लगा ली। हंसारी निवासी पवन कुमार (36) पुत्र रघुवीर शाक्या पत्नी प्रियंका के साथ किराए के मकान पर रहता था। वह फर्नीचर बनाने का काम करता था। करीब चार साल पहले प्रियंका के साथ शादी हुई थी। बुधवार रात पवन चिकन लेकर घर आया। उसने प्रियंका से चिकन बनाने को कहा लेकिन, काफी रात हो जाने की वजह से प्रियंका ने बनाने से मना कर दिया। इससे पवन नाराज हो गया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। विवाद के बाद प्रियंका दूसरे कमरे में चली गई। पवन ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और उसमें फांसी लगा ली। करीब एक बजे पवन का भाई कमलेश नीचे आया तब उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखने पर पवन फंदे से लटका दिखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। उसने शव को फंदे से नीचे उतारा। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक पवन शराब पीने का भी आदी था। पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़ा होता था। शव को पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पवन की मौत के बाद पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रो-रोकर वह बेहोश हो गई। उनकी दो साल की एक बेटी है। परिजनों का कहना है कि पवन के पिता रघुवीर की 2006 में मौत हो गई थी। दो भाइयों में पवन सबसे छोटा था। बड़ा भाई कमलेश भी साथ रहता है। दूसरे नंबर का दीपक आर्मी में है जबकि एक बहन डॉली की शादी हो चुकी। पवन की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights