बदायूं। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड संस्था की ओर से गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर निश्शुल्क जल सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। संस्था के वरिष्ठ प्रादेशिक उपाध्यक्ष महेश चन्द्र सक्सेना ने राहगीरों को जल पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जल प्रकृति का अनुपम उपहार है। जल की एक बूंद जीवन प्रदान करती है। जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार के नेतृत्व में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के अजय कुमार सुरजीत अमित कुमार दक्ष प्रजापति अभिषेक प्रशांत सागर कुमार और नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज केकरा इकरा उमरा नूर सबा, फजल, आफरीन सेवा कार्य किया। इस मौके पर सत्यपाल गुप्ता, सीमा यादव, आलोक कुमार पाठक, अवधेश कुमार, रवींद्र, बुशरा नाजिर आदि मौजूद रहीं।