नोएडा। 12वीं कक्षा में पड़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आखिर छात्रा में क्यों फांसी लगाई है। यह पूरा मामला थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बरौली गांव में किराए पर रहने वाली 12वीं की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। लड़की का नाम संध्या बताया जा रहा है। जो 19 वर्ष की थी। आगे कहा कि छात्रा मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। जो वहीं पर 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। परीक्षा देने के बाद यहां पिता और भाई के पास घूमने आई थी। अभी आत्महत्या का कारण कुछ स्पष्ट नहीं है। बरौली गांव में परिवार किराए के मकान में रहता है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।