पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह पप्पू भईया नहीं रहे, भाजपा में शोक।

WhatsApp-Image-2023-05-17-at-7.01.57-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह 80 वर्षीय ह्रदय गति रुक जाने कारण निधन हो गया, पिछले दो वर्षों से अधिक बीमार चल रहे थे पप्पू भैया। अवनीश कुमार सिंह का जन्म 13 अगस्त 1942 को दातागंज के ग्राम व पोस्ट मझारा में हुआ था। वे चार बार दातागंज से विधायक रहे, वे 1977 से 1980, 1984 से 1989, 1991 से 1993, 1993 से 1996 तक विधायक रहे। सन 1985 से 1991 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। सन 1972 में समरेर से ब्लॉक प्रमुख रहे। वे पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल स्व० कल्याण सिंह के बहुत नजदीकी रहे, कई बार कल्याण सिंह उनके आवास पर भी आये। पप्पू भैया सदैव सरल, सहज और ईमानदार नेता माने जाते थे, उनके निधन के बाद सभी लोग उनकी सरलता व सादगी की चर्चा करते रहे। अवनीश कुमार सिंह के पिता स्व. हरीश चंद्र सिंह चौधरी चरण सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे, वे भी बहुत बड़े नेता थे, सूबे में अलग पहचान थी। अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया के एक पुत्र राहुल सिंह जो पूना में इंजीनियर है, उनकी पुत्री ऋतु सिंह मुम्बई में है इनके दामाद उद्योगपति तरुण सिंह बड़े व्यवसायी हैं। अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया कुल चार भाई और एक बहिन है, भाइयों में वे तीसरे नम्बर पर थे। बड़े भाई वीके सिंह नेवी में रेयर ऐडमिरल हैं वे अमेरिका में है। दूसरे भाई छोटे भईया भी अमेरिका में है। सबसे छोटे भाई सुभाष सिंह दिल्ली में रहते हैं। बहन मीरा दिल्ली में हैं इनके पति आई.वी. में डारेक्टर रहे। इनके निधन से भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया का अंतिम संस्कार 18 मई को सुबह 10:00 बजे शमशान भूमि लालपुल बदायूँ पर होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights