डीएम ने कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर का किया निरीक्षण

WhatsApp-Image-2023-05-17-at-6.24.48-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मनोज कुमार द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं से बातचीत की। विद्यालय को निपुणता की ओर तेजी से बढ़ते देख जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण 8 छात्र छात्राओं को व अप्रैल माह में शत-प्रतिशत उपस्थित रहे छात्र छात्राओं को स्टेशनरी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निपुण ऐप पर कक्षा 1 से 3 तक के छात्र छात्राओं का परीक्षण किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

विद्यालय में 318 छात्र छात्राओं के सापेक्ष बुधवार को 286 छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने विद्यालय की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी बारी-बारी से विकास क्षेत्र के अन्य शिक्षकों को यहां विजिट कराएं जिससे यहां के स्टाफ द्वारा किए गए प्रयास को अन्य विद्यालयों में भी अनुसरण किया जा सके। उन्होंने प्रधानाध्यापक कुंवरसेन के असाध्य बीमारी से ग्रसित होने पर भी विद्यालय को लगातार आगे ले जाने के लिए उनकी प्रशंसा की।

जिलाधिकारी ने विद्यालय की प्रत्येक आवश्यकता को पूरा करने का आश्वासन दिया साथ ही सामाजिक सहयोग के लिए प्रसिद्ध हर्रायपुर विद्यालय में एक कमरे हेतु फर्नीचर की व्यवस्था में आज रोटेरियन देवेंद्र सिंह चौहान सुनील कुमार सिंह रोटेरियन रवि प्रकाश अग्रवाल रोटेरियन अरविंद अग्रवाल खंड विकास अधिकारी मुनव्वर खान खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने आर्थिक सहयोग किया। जिलाधिकारी ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के शशिकांत द्वारा ऑफिस में फर्नीचर कार्य कराने पर उनको सम्मानित किया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अभिभावकों को साक्षर करने के उपलक्ष में बच्चों की सराहना करते हुए उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय की स्मार्ट किचन को भी देखकर रोटेरियन रवि प्रकाश अग्रवाल की प्रशंसा की। विदित हो कि विद्यालय रोटरी क्लब बिसौली ने गोद लिया है जिसकी अधिकांश आवश्यकताएं क्लब के माध्यम से पूर्ण की जाती हैं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने विद्यालय के पिछले 12 वर्ष के कार्यकाल व विद्यालय किस प्रकार से यहां तक पहुंचा है इस पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धर्मपाल विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पूर्व ग्राम प्रधान मेवाराम विद्यालय के संरक्षक धूम सिंह यादव सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रोशन लाल गोविंद रोटेरियन रवि प्रकाश अग्रवाल अरविंद अग्रवाल देवेंद्र सिंह चौहान ग्राम सचिव संजय कुमार खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा खंड विकास अधिकारी मुनव्वर खान ए आर पी प्रभाकर सक्सेना भुवनेश गोविल एडीओ पंचायत दिनेश कुमार पूर्व ग्राम प्रधान परसिया सुनील कुमार सिंह व शशिकांत के अलावा विद्यालय स्टाफ चित्रा उमेश चंद्र हिमानी वार्ष्णेय हेमलता, अंजुम बुशरा के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक गण मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights