बदायूँ। आदर्श अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक /पर्यवेक्षक एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन दहगवॉ क्षेत्र के रसूलपुर कला में आयोजित किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों का शीघ्र ही समायोजन किया जाए । इस मौके पर ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से परमवीर शाक्य को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया । देवेंद्र सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष ,ब्लॉक सचिव बृजेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, एवं ब्लॉक मंत्री बीरेंद्र सिंह मनोनीत किए गए ।सभी अनुदेशको ने .सरकार से जल्दी से जल्दी समायोजन की अपील की है । इस मौके पर गेदन ,लाल रामनिवास ,वीरेंन्द्र ,रानी सक्सेना ,राजेश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, शकील, धर्म सिंह ,सत्यराम, लेखराज शर्मा ,राम प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।