बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने अवगत कराया कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ०प्र० द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु यू-डायस $ पोर्टल पर छात्रवार डाटा भरने के निर्देश निर्गत किये गये थे, परन्तु बेसिक शिक्षा परिषद के सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त विद्यालय, राजकीय / अनुदानित माध्यमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त मदरसा, सी०बी०एस०ई० आई०सी०एस०ई० से मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा यह कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। यह कार्य पूर्ण न किये जाने के दृष्टिगत् महानिदेशक द्वारा कठोर निर्देश प्रदान किये गये हैं कि सभी विद्यालयों द्वारा यू-डायस पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेकउेण्नकपेमचसनेण्हवअण्पद पर शतप्रतिशत कार्य तत्काल पूर्ण किया जाये। इस सम्बन्ध में कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूँ द्वारा डाटा फीडिंग पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित व सूचित किया गया था। उन्होंने बताया कि जनपद बदायूँ में ऐसे समस्त बेसिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त विद्यालय राजकीय/ अनुदानित माध्यमिक विद्यालय सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त मदरसा, सी०बी०एस०ई०. आई०सी०एस०ई० से मान्यता प्राप्त विद्यालय, जिनके द्वारा अभी तक अपने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर फीड नहीं किया गया है, के प्रधानाचार्य/ प्रबन्धकों को पुनः कठोर चेतावनी देते हुए निर्देशित किया जाता है कि तत्काल यू-डायस पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेकउेण्नकपेमचसनेण्हवअण्पद पर शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। यदि किसी भी विद्यालय द्वारा यह कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य / प्रबन्धक पूर्णतः उत्तरदायी होगें तथा सम्बन्धित विद्यालय का यू-डायस कोड समाप्त करते हुये कठोर अनुशासनात्मक / मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही कर दी जायेगी।