15 से 21 कार्य दिवस तक विशेष अभियान चलाकर घर-घर टी0बी0 रोगी खोजे जायेंगें
बदायूँ। जिला क्षयरोग अधिकारी ने अवगत कराया है कि देश को वर्ष 2025 तक क्षयरोग मुक्त बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में अब जिले के सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों (एच0डब्ल्यू0सी) के जरिये क्षय रोगियों को चिन्हित कर जल्द से जल्द उनका उपचार किया जाएगा।

जनपद में 15 मई से 21 कार्य दिवस तक विशेष अभियान चलाकर घर-घर टी0बी0 रोगी खोजे जायेंगें। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0विनेश कुमार ने बताया कि शासन की ओर से इस संबन्ध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए है। इसके लिए जिलें की संपूर्ण जनसंख्या के मध्य टी0बी0 रोगी खोजने के लिए घर-घर अभियान चलाया जाएगा। उन्होने बताया कि ऐसे क्षेत्र जहॉं विगत दो वर्षो में अधिक क्षयरोग या कोविड रोगी चिन्हित हुए हों और हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर से दूर हों वहॉ अभियान पर अधिक जोर दिया जाएगा। प्रत्येक हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर तीन-तीन कैम्प हर सप्ताह लगाए जाएगें। यह अभियान हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के माध्यम से चलेगा जहॉ पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर हेल्थ (सी0एच0ओ0) क्षय रोगियों के चिन्हिकरण, जॉच, उपचार, इलाज, काउंसिलिगं व मनोसामाजिक सहयोग देने का काम करेंगें।
अभियान में सी0एच0ओ0 की मुख्य भूमिका रहेगी। उन्होने बताया कि ए0एन0एम0 व आशा कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर जिलें में सभी 236 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के माध्यम से क्षय रोगियों की खोज की जायेगी। डी0टी0ओ0 ने बताया कि ए0एन0एम0 व आशा घर-घर जाकर लोंगों की स्क्रीनिगं करेंगी। टी0बी0 के संभावित लक्षण वाले व्याक्तियों को चिन्हित कर उनका बलगम एकत्रित करेगीं। इसके बाद सी0एच0ओ0 सैम्पल नजदीकी जॉच केन्द्र पर भेजेंगें। जॉच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर नोटिफिकेशन कर तुरन्त मरीज का उपचार शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही निक्षय पोषण योजना के तहत छह माह या उपचार चलने तक हर माह 500 रूपये डी0बी0टी0 के माध्यम से मरीज के बैंक खातें में सीधे भेजे जायेंगें।













































































