एचपी इंटरनेशनल स्कूल के इंटर की दृशना शर्मा स्कूल टापर और हाईस्कूल में यशार्थ सिंह स्कूल टापर बने

10-Chitranshi-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10वीं तथा 12वीं के परीक्षा परिणाम में एच0पी0 इण्टरनेशनल स्कूल के छात्र-ंछात्राओं का परिणाम विद्यालय प्रबन्धन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की आशा से कहीं अधिक हर्षदायी, सुखद रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विल्सन राजन ने बताया कि इस वर्ष हमारे स्कूल का परिणाम हर्षदायी रहा, जिसमें कक्षा 12 में दृशना शर्मा 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टापर बनी, जिवानी दत्त भारद्वाज 93.8 प्रतिशत अंक (द्वितीय स्थान) अंशुल गुप्ता 91.2 प्रतिशत अंक (तृतीय स्थान) खुशी सिंह 91.2 प्रतिशत अंक (तृतीय स्थान), कु0 मेघा 91 प्रतिशत अंक, यश दुबे 89.4 प्रतिशत अंक,सार्थक महेश्वरी 87.4 प्रतिशत अंक,उदय शंखघार 87.2 प्रतिशत अंक,इला सिंह 87 प्रतिशत अंकरचित गुप्ता 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 10 का रिजल्ट भी शानदार रहा। यशार्थ सिंह 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। अनन्या बंसल 94.6 प्रतिशत अंक (द्वितीय स्थान), धनिष्का 91.6 प्रतिशत अंक (तृतीय स्थान),अनुष्का वार्ष्णेय 87.2 प्रतिशत अंक,चित्रांशी व गुनगुन वर्मा 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की गरिमा को बढ़ाया है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर बार की तरह ही इस बैच ने भी बेहतरीन परिणाम दिए हैं ।उन्होने कहा कि यही बच्चे देश की प्रगति का हिस्सा बनेंगे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिवम पटेल ने इस अवसर पर उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-ंछात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी योग्य एवं प्रतिभावान विद्यार्थी भविष्य में भी यशस्वी होंगे। निदेशिका सेजल पटेल ने भी उत्तीर्ण छात्रों एवं अच्छे परिणाम के लिए शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि योग्य शिक्षक एवं होनहार विद्यार्थी सभी मिलकर इसी तरह विद्यालय की गरिमा बढ़ाएंगे। विद्यालय के प्रशासक संदीप पाण्डेय ने शिक्षकों को अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी तथा छात्रों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आप सभी इसी तरह जीवन पथ पर प्रगति की ओर अग्रसर रहें। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, प्रबन्ध निदेशक शिवम पटेल, निदेशकगण यादवेन्द्र पटेल, गजेन्द्र पटेल, तीर्थेन्द्र पटेल एवं निदेशिका ने सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights