बदायूँ। सी0बी0एस0ई0 की तरफ से सत्र 2022-2023 का कक्षा 10 व कक्षा 12 का बोर्ड परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें कक्षा 10 का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। जिसमें प्रथम स्थान पर शिवन्या – 93 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर आदित्य कश्यप – 86 प्रतिशत व तृतीय स्थान पर प्रियांशु कुमार प्रियदर्शी व गरिमा सक्सेना ने – 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसी क्रम में कक्षा 12 का परीक्षाफल औसतन रहा। जिसमे प्रथम स्थान पर शिफा – 89 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर दीपांशु यादव 81 प्रतिशत व तृतीय स्थान पर अनुष्का गुप्ता 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रधानाचार्या ज्योति लता ने बताया कि बच्चों को पूरे बर्ष अध्ययन करने के बाद आज के दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है और उन्हे उनकी कड़ी मेहनत का फल मिलता है। अन्त में सभी उत्तीर्ण छात्र/छात्राओें के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।