हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
बदायूँ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं व 12वीं का सत्र 2022-23 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा-परिणाम का विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार था। कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम के अनुसार ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल, उझानी के विद्यार्थियों ने अपना शानदार प्रदर्शन कर परंपरा को कायम रखा है।

विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विज्ञान वर्ग में औराभ्री ने 95.2 प्रतिशत, हर्षित राठी ने 92.6 प्रतिशत, सक्षम शर्मा ने 92.2 प्रतिशत, कुशाग्र गोयल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। वाणिज्य वर्ग में पारस अग्रवाल ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया।

मानविकी वर्ग में प्रतीक ने 93.6 प्रतिशत, तनिष्का ने 92.6 प्रतिशत, मान्या गुप्ता ने 91.8 प्रतिशत तथा नियति ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन दिया। कक्षा 10 में देवांकित आर्या ने 95.4 प्रतिशत, दीक्षा अग्रवाल 94.1 प्रतिशत, इशिता राठी 94 प्रतिशत, कनिष्का कावरा 94 प्रतिशत, अनुष्का गुप्ता 93.8 प्रतिशत, सुहानी गोला 93.6 प्रतिशत, भुवनेश 93.2 प्रतिशत, अक्ष माहेश्वरी 93.2 प्रतिशत, दीक्षिता सिंघल 93.2 प्रतिशत, पर्व 92.8 प्रतिशत, देवांश सिन्हा 91.8 प्रतिशत, रनवीर 91.8 प्रतिशत, उज्ज्वल माहेश्वरी 91.6 प्रतिशत, उन्नति आर्या 91.6 प्रतिशत, सोहम 91.4 प्रतिशत, निराली 91 प्रतिशत, उमा अग्रवाल 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।

इन विद्यार्थियों के अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0 सिंह तथा समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की है।













































































