डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं सक्षम हाईस्कूल में पाए हैं 96 फ़ीसदी अंक

WhatsApp-Image-2023-05-12-at-7.44.43-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँl सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करने वाले छात्र सक्षम राजपूत भविष्य में एक विशेषज्ञ डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं l बचपन से मेधावी रहे सक्षम शूटिंग प्रतियोगिता में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं l वह अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को देते हैं l दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र सक्षम राजपूत ने 500 में 480 96% अंक प्राप्त किए हैं l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वह शहर के पटेल नगर निवासी कोषागार में कार्यरत अकाउंटेंट आर.बी.राजपूत के छोटे पुत्र हैं l इनकी मां प्रतिभा सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं l सक्षम के बड़े भाई दिव्यांश राजपूत भी मेधावी छात्र रहे हैं l उन्होंने वर्ष 2020 में प्रथम प्रयास में ही नीट परीक्षा क्वालीफाई की थी l इस समय दिव्यांश आगरा के एसएन राजकीय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे हैं l अपने भाई से प्रेरणा लेकर ही सक्षम राजपूत भी एक विशेषज्ञ डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं l उनका मानना है कि डॉक्टर एक ऐसा पेशा है जिसके जरिए किसी भी व्यक्ति की जान को भी बचाया जा सकता है समाज ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा की जा सकती है l सक्षम का कहना है कि कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता l जरूरत होती है लगन और मेहनत की l उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे इसके लिए वह नियमित पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करते हैं l पिछले दिनों विद्यालय की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर केरल में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था l उनका पसंदीदा खेल है। इधर ,उनकी इस सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है परिवार में खुशी का माहौल है l

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights