डॉ कमला माहेश्वरी कमल ने कविता वोट डालने जाना है के माध्यम से वोटरों को जागरूक किया
वोट डालने जाना है ।
नायक चुनकर लाना है
हम सबकी जिम्मेदारी
अपना फर्ज निभाना है ।।
पूर्ण समर्पित हो दायों हित
समझ बूझ जो हो रखता।
सक्षम हो निज कर्म क्षेत्र में,
व्यर्थ ढोल ना हो बजता ।
साध्य साधना हो पारंगत
नेता उसे बनाना है ।।
*सबसे पहले वोट डालना
पीछे करना काम सभी ।
ऐसा ना हो काम फँसो तुम,
करते-करते अभी-अभी ।
समय सुनिश्चित देर करो ना
बीच इसी के जाना है ।। वोट डालने..
प्रथम वरीयता वोट हेतु हो ,
पीछे चाहे हो नाश्ता ।
भीड़ बढे़ जाओ देरी तो
जाए बीच रुक रास्ता ।
त्वरित इस हित चलो सभी मिल,
पहला काम निभाना है ।। वोट डालने…
अधिकृत कब हो वोट दिये बिन
जो कुछ मांँगें कर पाओ ।
फिर ना कहना सही चयन ना
ना प्रतिकार ही कर पाओ ।
खोलो आंँख चलो दायों हित
देश का धर्म निभाना है ।। वोट डालने ..
नायक देशभक्त होगा तो
धमनी बीच रक्त होगा ।
तब संचार सही से होगा
स्वस्थ तन मन भी होगा।
कोई माफिया कोई गुण्डा
सब को दूर भगाना है ।।वोट डालने ..।।
कोई गांँव कोई मुहल्ला
कोई मज़रा छूटे ना ।
चलो रे भैया चलो बहना
शज़रा कोई रूठे ना ।
अधिकाधिक दो वोट सभी मिल
यदि विकास करवाना है ।। वोट डालने…
*पहले वोट जानकारी ले
करनी है फिर तैयारी ।
जाना है किस कमरे में ये,
किस आगे पीछे बारी ।
खूब समझ कर अपनी वाली
लाइन में लग जाना है।।वोट डालने…।
अन्दर जाकर नम्बर पाकर
साइन सही कराना है ।
फिर उंँगली चिह्नित करवाना
तब मशीन पर जाना है ।
जिसको देना वोट उसी के ,
सम्मुख बटन दबाना है ।। वोट डालने..।।
*सबसे बड़ा है देश हमारा
जनतन्त्र जहांँ फलता है ।
छोटे – बड़े गरीब – अमीर
सबको ही हक़ मिलता है।
हक़ का धर्म निभाओ पहले
मन सन्तोष भराना है ।।
वोट डालने जाना है ।
नेता चुन कर लाना है ।।
प्रो. डाॅ. कमला माहेश्वरी ‘कमल’
- उत्तर प्रदेश प्रभारी एआईपीसी
अध्यक्ष – बदायूँ अध्याय, बदायूँ उ.प्र. - सह सम्पादिका अंतर्राष्ट्रीय त्रैमासिक पत्रिका कालजयी
- कार्यकारिणी सदस्य एआइपीसी राष्ट्र स्तरीय
- पूर्व माहेश्वरी महिला संगठन:
पश्चिमी उ.प्र. सयोजिका – *कार्यकर्ता प्रशिक्षण तथा विकास - पुनर्चयन – सुषमा समिति के अन्तर्गत ( राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर समस्या समाधान)
- जिलाध्यक्ष बदायूँ लगभग 25 वर्ष तक
- पूर्व सलाहकार महिला पुलिस परामर्श केंद्र, बदायूँ उ.प्र.
अ.भा. सर्ववैश्य समाज महिला संगठन- कार्यकारिणी सदस्य
(पुलिस विभाग – महिला पुलिस परामर्श केंद्र बदायूँ। पद – सलाहकार ) - 20 देशों का पर्यटन व साहित्यिक यात्राएं। आदि।















































































