उझानी । कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने सवारी भरे टैम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । कार की टक्कर से टैम्पो पलट गया । जिससे टैम्पो में सवार छह लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया वहीं चोटिलों का प्राथमिक उपचार किया । बुधवार की दोपहर सवारियों से भरा टैम्पो बदायूं जा रहा था । टैम्पो जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर मानकपुर की पुलिया के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रही अज्ञात कार टैम्पो को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गई । कार की टक्कर से टैम्पो पलट गया । जिससे टैम्पो में सवार उझानी के मौहल्ला किला खेड़ा निवासी कुमारी दुर्गा (22) पुत्री रामवीर, कुमारी हनि (18) पुत्री रामवीर, आशा देवी (65) पत्नी आशाराम, अनिल कुमार (36) पुत्र आशाराम निवासी अहिर टोला उझानी , नसरीन (40) पत्नी एजाज निवासी मोहल्ला यकीन पटटी सहसवान व टैम्पो चालक अजय कुमार (30) पुत्र रोशन लाल निवासी सूरत नगला थाना जरीफनगर गंभीर रूप से घायल हो गए । राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेस ने सभी घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सक सर्वेश कुमार ने कुमारी दुर्गा, कुमारी हनि और आशा देवी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रैफर कर दिया वहीं चोटिल नसरीन, अनिल कुमार व टैम्पो चालक का प्राथमिक उपचार किया ।