उझानी | कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर एक पेट्रोल पम्प के समीप बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से बाइक खम्भे से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दो दो लोगों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया । वहीं चोटिल महिला का उपचार किया । बुधवार की सुबह उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संजरपुर निवासी रजत (24 ) पुत्र ओमपाल अपनी बहन शिवानी (28) पत्नी सतेंद्र और 5 वर्षीय भाँजे अवि सोलंकी निवासी नगला बरन थाना सहावर के साथ बाइक द्वारा थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम गढ़ी दबिहारी शादी समारोह से वापस अपने गांव संजरपुर लौट रहे थे । वह जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर मानकपुर पुलिया के पास पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया और बाइक सवार संतुलन खो बैठा जिससे बाइक सड़क किनारे पोल से जा टकराई जिससे बाइक पर सवार रजत और उसकी बहन शिवानी व भाँजा अवि सोलंकी घायल हो गए । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने रजत और अवि सोलंकी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ रैफर कर दिया । वहीं चोटिल शिवानी का प्राथमिक उपचार किया ।