कार्य में लापरवाही नहीं होगी सहन : तरुण

WhatsApp-Image-2023-05-09-at-9.19.03-PM-1-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं l विकासखंड जगत क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में आयोजित मासिक बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार ने कई बिंदुओं की समीक्षा करते हुए कुछ विद्यालयों की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की और संबंधित प्रधानाध्यापकों को भविष्य में सभी कार्य समय से पूर्ण करने को हिदायत दी l खंड शिक्षा अधिकारी ने साफ कहा कि शासन और विभागीय उच्चाधिकारियों की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी l बीईओ ने एजेंडे में शामिल सभी बिंदुओं की बारी-बारी से समीक्षा की l उन्होंने नवीन शैक्षिक सत्र में नामांकन की जानकारी ली l प्रधानाध्यापकों से पूछा कि कितने छात्र-छात्राओं के पास आधार कार्ड है , सामान्य मूल निवास अथवा जाति प्रमाण पत्र है l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने प्रेरणा पोर्टल पर नई कक्षा में प्रमोशन डिलीट किए जाने की स्थिति की समीक्षा में पाया कि कई विद्यालयों की स्थिति अच्छी नहीं है इस पर संबंधित प्रधानाध्यापकों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए l खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय विकास योजना, यू डाइस फीडिंग ,नवभारत साक्षर कार्यक्रम और नवीन शैक्षिक सत्र में निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की समीक्षा भी की l तरुण कुमार ने निपुर तालिका में बच्चों की मैपिंग और प्रयोग की समीक्षा बारीकी से की, उन्होंने निर्देश दिए कि हर विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए उच्च अधिकारियों से मिले निर्देशों के क्रम में कार्य किया जाए l इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए l सभी एआरपी और संकुल शिक्षक इस कार्य में सहयोग करें l खंड शिक्षा अधिकारी ने इस बात के भी निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा शिक्षक डायरी, शिक्षण योजना और शिक्षक संदर्शिका ओं का प्रयोग किया जाए lखंड शिक्षा अधिकारी ने शारदा कार्यक्रम और परिवार सर्वेक्षण कार्यक्रम 2023_24 तथा स्कूल रेडीनेस और उपचारात्मक कक्षा संचालन की स्थिति के बारे में कई प्रधान अध्यापकों से पूछा l बीईओ ने महानिदेशक स्कूली शिक्षा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की मंशा से सभी प्रधानाध्यापकों को अवगत कराया और निर्देश दिए कि किसी भी कार्य में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी l हर कार्य समय से किया जाए l उन्होंने शिक्षकों अनुदेशक और शिक्षामित्रों के समय से विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए और कहा कि एआरपी स्कूलों का निरंतर निरीक्षण करें l कई प्रधानाध्यापकों ने अपनी समस्याओं से जी खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया l मासिक बैठक में एसआरजी पीयूष कुमार, एआरपी जगदीश चंद्र सागर, राजीव कुमार, मुकेश बाबू , सोनी गुप्ता के अलावा मोहम्मद अफाक अहमद, रजनीश कुमार, गीता सिंह, संजीव सिंह ,हरिनंदन सिंह, डॉ पंकज शर्मा, सुभाष चंद्र , युधिस्टर सिंह , प्रियंका दुबे, राजेंद्र कुमार, सचिन, रामवीर सिंह, अफजाल अहमद, रेखा कुरील , नमिता राठौर आदि सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे l इस बीच उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया के शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया l

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights