माननीय प्रेक्षक की उपस्थिति में हुआ मतदान कार्मिकों का तृतीय रेंडमाइजेशन

DCN_0002-4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में माननीय प्रेक्षक/विशेष सचिव श्रम विभाग उत्तर प्रदेश श्री प्रेम प्रकाश सिंह की उपस्थिति में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए मतदान कार्मिकों का तृतीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन दिनांक 19 अप्रैल व द्वितीय रेंडमाइजेशन दिनांक 29 अप्रैल को हुआ। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आगामी 11 मई 2023 को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए जनपद की सभी सात नगर पालिका परिषद व 14 नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पद हेतु निर्वाचन होगा। उन्होंने बताया कि मतगणना 13 मई 2023 को होगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वह निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए 603 मतदेय स्थल (बूथ) बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान अधिकारी होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि दिनांक 10 मई 2023 को 06 स्थानों से मतदान कार्मिकों की रवानगी होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना 06 स्थानों पर होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights