दातागंज। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा हे कि भाजपा के नेताओं ने कोंग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नगर पालिका परिषद दातागंज सत्य शेखर को धमकाकर बिठाने का प्रयास शुरू कर दिया है ।क्योंकि प्रत्याशी की पत्नी नौनी कटिना में हेडमास्टर हैं। । कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से सत्यशेखर को कांग्रेस पार्टी से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की संस्तुति के उपरांत निष्कासित कर दिया है। क्योंकि धमकी में आने वाला व्यक्ती राहुल गांधी का सिपाही हो ही नहीं सकता। मालूम रहे आज दातागंज में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा में उनकी मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।