बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में कन्या विवाह सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत मीरानपुर कटरा में ग्राम खिरिया सकटू के सुनील कुमार की पुत्री को शादी में उसकी जरूरत का सामान देने का कार्यक्रम रविवार को सी.एस. अंकित अग्रवाल के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर हुआ। मानव सेवा क्लब के संरक्षक वनमंत्री डा. अरुण कुमार ने कहा कि मानव सेवा सर्वोत्तम सेवा है। इसको सभी को करते रहना चाहिए। इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। कन्या को गृहस्थी चलाने के लिये रोज़मर्रा का सारा सामान दिया गया। सामान में टीन का बड़ा बक्सा, कुर्सी-मेज का सेट, बेड, साड़ियां, सूट, नकद राशि दी गई। यह कार्यक्रम समाजसेवी अरविंद कुमार अग्रवाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर किया गया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि पिछले और इस माह में अब तक नौ कन्याओं की शादी में मदद की जा चुकी है। कार्यक्रम में क्लब के महासचिव सत्येन्द्र कुमार सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा, सीएस अंकित अग्रवाल, सीए राजेन विद्यार्थी, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अभय सिंह भटनागर, निधि अग्रवाल, अरुणा सिन्हा, सुधीर मोहन, इं. ए. एल. गुप्ता, कुसुम लता गुप्ता, अरुणिमा सिन्हा, मीरा मोहन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।