कछला। कोतवाली उझानी क्षेत्र के कस्बा कछला में एक किराना दुकानदार ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं किराना दुकानदार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया | शुक्रवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला के वार्ड नंबर सात मौहल्ला भट्टा नगला सहसवान रोड निवासी किराना दुकानदार पप्पू उर्फ अजब सिंह (48) पुत्र जगन सिंह ने अपने घर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया । बताया जाता है परिजनों ने जब किराना दुकानदार की हालत बिगड़ती देखी तो उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने पप्पू उर्फ अजब सिंह को मृत घोषित कर दिया । मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया । वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पप्पू उर्फ अजब सिंह के शव को कब्जे में लेकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।