सड़को को गड्ढा मुक्त और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाएगा: नाजमी

WhatsApp-Image-2023-05-04-at-6.39.34-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सदर नगर पालिका चेयरमैन पद की सपा समर्थित प्रत्याशी नाजमी ने कहा कि चेयरमैन बनने के बाद सबसे पहले सड़को को गड्ढा मुक्त और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाएगा। उनके समर्थन में शहर के मोहल्ला सभापुर में वाल्मीकि समाज में मीटिंग आयोजित की गई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मीटिंग में डॉक्टर शकील अहमद ने अपनी भाभी नाजमी के लिए वोट मांगे। उनके साथ डॉ. इत्तेहाद आलम ने बाल्मीकि समाज से कहा की जाति धर्म को छोड़कर केवल विकास के नाम पर वोट चाहिए। लिहाजा किसी के बहकावे में ना आए एक बार मौका दें शहर को अच्छा चेयरमैन बनाना है।

विकास कार्य कराना है तो नाजमी के चुनाव चिन्ह स्कूटर पर आगामी 11 मई को मोहर लगाकर उन्हें भारी बहुमत से जिताएं। बाल्मीकि समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर डॉ. शकील अहमद व डा.इत्तेहाद का जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर भारी संख्या में वाल्मीकि समाज के के लोग मोहित वाल्मीकि, चंदन वाल्मीकि, सुमित वाल्मीकि, सूरजीत, बाल्मीकि गुरप्रीत वाल्मीकि, संगम वाल्मीकि, विक्की, विवेक आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights