आरसीबी-सुपर किंग्स की टीमों ने जीते मैच

04BDN-52
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


सिध्दार्थ-राहुल को मिला मैन ऑफ द मैच
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रिसौली में गैस गोदाम के सामने स्थित मैदान पर खेले जा रहे तृतीय
आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज गुरुवार को पहला लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बालाजी (आरसीबी)
और वराय वॉरियर्स की टीम के बीच खेला गया। जिसमें आरसीबी के कप्तान आजम अली ने टॉस
जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। जिसमें उनकी टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में सात विकेट पर
135 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें राहुल जुड्डा ने 37, आजम ने 27 और जुनैद ने अपनी टीम के
लिए 24 रनों का सहयोग किया। इसके बाद 136 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी वराय वॉरीयर्स की टीम
ने निर्धारित 12 ओवरों में 106 रनों पर ढेर हो गई। इस प्रकार आरसीबी टीम को 29 रनों से विजयी
​घोषित किया गया। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने पर राहुल जुड्डा को मैन ऑफ द मैच रविंद्र सिंह ने
दिया। इसके बाद दूसरा मैच सुपर किंग्स एवं हिमांशु फाइटर्स की टीम के बीच खेला गया। जिसमें
सुपर किंग्स के कप्तान सिध्दार्थ गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। जिसमें
हिमांशु फाइटर्स ने पहले खेलते 161 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें तेजी से खेलते हुए जुबेर ने
65 रन और गौस मोहम्मद के 55 रन की ताबड़तोड़ बैटिंग की। इसके बाद 162 रनों का लक्ष्य लेकर
मैदान पर उतरी सुपर किंग की टीम ने तेजी से खेलते हुए सिद्धार्थ गुप्ता उर्फ जानू ने 61 रन बनाए।
टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर की तीन गेंदों पर 163 रन बनाकर अपने लक्ष्य को

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

हासिल कर लिया। जिसमें सिध्दार्थ गुप्ता को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर योगेंद्र पाल
सिंह, अवनीश कुमार सिंह, सुदेश कुमार, सनी चौहान, रजत चौहान, शनम ठाकुर, अरविंद शर्मा,
योगेश बजाज, हिमांश राघव, महेश सिंह, संजय चौहान, रजनीश कुमार, राजन ठाकुर, पुनीत
कुमार, राघवेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights