एपीएस इण्टरनेशनल स्कूल में मनाया गया ’मई दिवस’ मजदूर दिवस

WhatsApp-Image-2023-05-03-at-8.32.02-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल उझानी में मजदूर दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में एक लघु नाटिका, जो नृत्य के साथ प्रस्तुत की गई थी, का मंचन हुआ। इसमें एक मजदूर के माध्यम से उसकी व्यथा का हृदय स्पर्शी मंचन प्रस्तुत किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मुख्य कार्यक्रम में सहभागी विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट, शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम के कक्षा 5 वायु के विद्यार्थी ने मजदूर दिवस की उपयोगिता पर भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा पी0एन0सी0 से के0जी0 तक के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। इन बच्चों ने सब्जी वाला, मोची, पार्लर वाला, माली आदि की वेषभूषा में अपनी भूमिका प्रस्तुत की।

म्यूजिक परफोरमैंस के अंतर्गत मिस दिव्यांशी के निर्देशन में बच्चों ने गान प्रस्तुत किया। कक्षा 6 व 8 के विद्यार्थियों ने सफाई कर्मचारी, ड्राइवर व अन्य कर्मियों को मई दिवस से संबंधित कार्ड देकर सम्मानित किया। यह गतिविधि कोर्डिनेटर रिधिमा थरेजा के निर्देशन में संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाली शिक्षिकाएँ सुंगंधी जौहरी, सना मखीजा, पूजा सक्सेना, गीतू, ज्योति दास, रूचि, जरीना, सिमरन वर्मा, पूजा गुलाटी, शिवानी गुप्ता, रिया वैष्य, राधिका, समीना, सिम्मी नाजिर थी।

उद्घोषिका के रूप में मंतशा व आकांक्षा शर्मा थी। कला संकाय की रचना यादव, मनोज सक्सेना व अंकिता सिंह का सहयोग रहा।

यह कार्यक्रम सी0सी0 ए0 प्रभारी मिस रश्मि भारद्वाज की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights