कैल्शियम की पूर्ति के लिए करें इन फूड्स का सेवन

images
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सेहतमंद रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट काफी जरूरी है। एक हेल्दी शरीर के लिए प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन-डी जैसे तत्वों की आवश्यकता होती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में इन पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध पीना काफी जरूरी है, लेकिन कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता। आज बताएंगे कि आप दूध के अलावा किन चीज़ों का सेवन कर शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

चिया सीड्स

अगर दूध पीना पसंद नहीं है, तो आपको चिया सीड्स का सेवन जरूर करना चाहिए। यह एक गिलास दूध के बराबर कैल्शियम की पूर्ति करता है। जिससे हड्डियां, दांत और नाखून को मजबूती मिलती है। ये बीज फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों के विकास में सहायक है। आप इसे अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। चाहें तो आप इसका हलवा बनाकर खा सकते हैं या स्मूदी में भी शामिल कर सकते हैं।

तिल के बीज

काले या सफेद तिल दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इसमें मैंगनीज, फाइबर, प्रोटीन, फास्फोरस, जस्ता, कैल्शियम और कई तत्व पाए जाते हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में तिल जरूर शामिल करें।

आप इसे सलाद या स्मूदी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल समान्य रखने में भी मददगार है।

खसखस को बनाएं डाइट का हिस्सा

खसखस में मैंगनीज और कैल्शियम पर्याप्ता मात्रा में मौजूद होते हैं। ये बीज प्रोटीन और कॉपर से भी भरपूर होते हैं। खसखस का हलवा काफी स्वादिष्ट होता है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं। जिससे आपकी हड्डियां स्वस्थ रहेंगी। इसके नियमित सेवन से आपके शरीर को अमीनो एसिड, वसा और कार्ब्स का उपयोग करने में मदद मिल सकती है।

रागी को बनाएं आहार का हिस्सा

रागी यानी बाजरा में पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद कर सकता है। रिसर्च के अनुसार, रागी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। क्योंकि यह रक्त शर्करा के स्तर को नहीं बढ़ाता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights