बदायूं सहित यूपी के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 06 मई तक तापमान में गिरावट रहेगी

download-7-8
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में मौसमी बदलाव का सिलसिला 30 अप्रैल तक रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन ज्यादा उलटफेर की संभावना है। 06 मई तक तापमान में गिरावट रहेगी। एक मई से तीन मई तक तापमान में बहुत अधिक गिरावट से मौसम ठंडा रहेगा। तीन मई तक यदा कदा बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने एक बार फिर 30 जिलों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां ओले भी गिर सकते हैं। शुक्रवार सुबह कानपुर में आंधी के साथ बारिश हुई। दिन में अंधेरा छा गया। आगरा में गुरुवार देर रात तेज हवाएं चलीं। सुबह बादल छाए हैं। बारिश की आशंका है। दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ में भी बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगी। उत्तर प्रदेश में आंधी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, जिन शहरों में कल बारिश-आंधी का अलर्ट था। कमोबेश उन्हीं शहरों में यह अलर्ट है। इन शहरों में आगरा, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और कानपुर हैं। यहां शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाये हुए हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी देखी जा रही है। इन जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के मौसम का हाल कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, 28 से 30 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights