पश्चिमी यूपी के 30 से अध‍िक ज‍िलों में बार‍िश के संकेत

download-7-8
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ के तीस से अध‍िक ज‍िलों में आज बार‍िश की संभावना है। कानपुर लखनऊ स‍ह‍ित आसपास के सभी ज‍िलों में सुबह से धूप न‍िकलने के साथ ही आसमान में बादल भी छाए हुए हैं।दिन के साथ बढ़ती धूप की तपिश को बादलों की आवाजाही कम करने की कोशिश कर रही है लेकिन फिर भी गर्मी का एहसास है। बता दें क‍ि गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मध्य प्रदेश से सटे यूपी के जिलों समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश और बदली के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का असर अब प्रदेश के मध्य हिस्सों में भी आ रहा है। इसके चलते शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश से सटे सभी जिलों में आंधी पानी के लिए चेतावनी दर्ज की गई है। वहीं, तीन मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ छुटपुट बरसात दर्ज हो सकती है। बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाज‍ियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुज़फ़्फ़रनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फ‍िरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद , फर्रूखाबाद, इटावा और औरैया आद‍ि ज‍िलों में आज बार‍िश की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी दो से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान सुल्तानपुर और झांसी में 39.1 डिग्री और प्रयागराज में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़त जारी रही। सबसे कम तापमान अयोध्या में 18 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी । प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बौछार पड़ सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है। मौसम के मिजाज में बदलाव का जो दौर एक सप्ताह पहले शुरू हुआ था, वह अभी जारी रहेगा। बादल और धूप की आंख मिचौली के बीच चढ़ रहे तापमान में लगाम लग सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों में बूंदाबांदी से लेकर वर्षा और तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में काफी गिरावट की उम्मीद है। मौसम में बार बार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सोमवार को वर्षा के बाद लुढ़का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है और गर्मी में भी इजाफा होने लगा है। साथ ही चटक धूप दिखाई दे रही है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि दोपहर बाद सूरज की तपिश बढ़ गई थी। बीच-बीच में बादल राहत देने की कोशिश कर रहे थे पर पिछले दिनों की अपेक्षा लोगों को गर्मी का ज्यादा अहसास हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया हालांकि अभी यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे बना हुआ है। 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे और शाम तक बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 29 अप्रैल से एक मई तक वर्षा का मौसम बना रहेगा। अब लोगों को मई के पहले सप्ताह में ही तेज गर्मी का अहसास होना शुरू होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights