घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म

download-5-13
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस घटना में एक आरोपी की पत्नी ने भी सहयोग किया। पुलिस ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 41 वर्षीय पीड़ित महिला ने मूंढापांडे के निवासी चरन सिंह, अकल सिंह और अकल सिंह की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि आरोपियों से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। महिला ने बताया कि वह 26 फरवरी को घर में अकेली थी। उसके बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आए। अकल सिंह की पत्नी बालों की चोटी पकड़कर उसे खींचकर कमरे में ले गई। इसके बाद आरोपी अकल सिंह और चरन सिंह ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसके बच्चे और आस पड़ोस के लोग आ गए थे। इसके बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे। एसएचओ रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights