भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी- शुभलेश यादव
बरेली । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों मनोनयन पत्र वितरित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी में शामिल उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों सहित सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किये गए। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ जुटने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की,।कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त जिला महासचिव राजकुमार पाल ने किया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव एवं जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में पद केवल एक प्रक्रिया का हिस्सा है। पार्टी में कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता, सभी कार्यकर्ता बराबर हैं और प्रत्येक व्यक्ति की अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यही असली समाजवाद है—समानता, सम्मान और सभी को साथ लेकर चलना।उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी को संगठन की मजबूती के साथ-साथ जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना होगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को जोड़ना और जनता की समस्याओं को उठाना जिला कार्यकारिणी की प्राथमिकता होगी। आने वाला समय संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करें।जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने भाजपा नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति कथित अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने नेताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगी और अमर्यादित बयानों की वह घोर निंदा करते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और समाजवादी पार्टी हर वर्ग के अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की बरेली जिला कार्यकारिणी का गठन सामाजिक न्याय और पीडीए के मूल विचार को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कार्यकारिणी में समाज के विभिन्न वर्गों और जातियों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है, जो समाजवादी पार्टी की समावेशी राजनीति और सामाजिक बराबरी की सोच को दर्शाता है।उन्होंने जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव और पूरी जिला कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि अब चुनाव का समय नजदीक है और प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी ताकत से संगठन के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जिस भी प्रत्याशी को पार्टी का टिकट देंगे, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पूरी एकजुटता के साथ उसके समर्थन में चुनाव मैदान में उतरना होगा। संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार बनेगी।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल चुनाव लड़ने वाला संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, संविधान और बराबरी की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। इसलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नीतियों और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाएं तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं।नवनियुक्त महासचिव राजकुमार पाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जो विश्वास कार्यकर्ताओं पर जताया गया है, उसे संगठन को मजबूत करके और जनता के बीच सक्रिय रहकर पूरा किया जाएगा।सम्मान समारोह में जिला कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनाव में पूरी एकजुटता के साथ जुटने का संकल्प लिया।स्वागत समारोह में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट,प्रमोद यादव एड. बृजेंद्र पटेल,बृजेंद्र सिंह, जितेंद्र मुंडे, चौधरी बृजेंद्र,पीयूष वर्मा,प्रदीप मौर्या,रईस मियां अब्बासी,तनवीरउल इस्लाम,योगेश सिंह,संजीव दन्नू,ताजुद्दीन, हसनैन खा,जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,
जिला सचिव राम सेवक प्रजापति, जमुना प्रसाद मौर्य,डॉ सत्यदेव मैथिल,नवीन कश्यप, अंशु गंगवार,अरविंद बाल्मीकि,रमेश यादव,शकील सैफी,राकेश प्रताप सिंह,पीर मोहमद,डॉ मुक्ता प्रसाद दिवाकर,ठाकुर चंद्रपाल सिंह,नरेश विश्कर्मा, जुल्फिकार बिट्टू,कप्तान यादव, रविन्द्र यादव,कार्यकारणी हाजी वफ़ा उर रहमान, सीमा श्रीवास्तव,विशन सिंह मौर्य,भजन लाल मौर्य,पप्पू कश्यप,जयदेव पटेल,बृजलाल लोधी,गंगा सिंह लोधी,भद्रासेन गंगवार,अरविंद यादव,विश्वास लोधी,राकेश गौड़,चौधरी पुष्पेंद्र सिंह,आदि लोगों मौजूद रहे।
















































































