बदायू में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया,शोभायात्रा निकाली

WhatsApp-Image-2023-04-23-at-6.38.09-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः बेला मे मण्डल महामन्त्री अजय मिश्रा के नेतृत्व मे भगवान परशुराम चौक पर लगी भव्य प्रतिमा का दुग्धअर्पण किया गया उसके बाद 8 बजे से आचार्य रंजीत शास्त्री के द्वारा मुख्य यजमान संजय उपाध्याय रचना शंखधार, नत्थू लाल पाराशरी, रमेश शंखधार, की यजमानी मे हवन यज्ञ संपन्न हुआ! कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस उमेश चंद्र तिवारी, ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, जेल अधीक्षक विनय द्विवेदी, आयकर अधिकारी रमाकांत पाठक, समिति के अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया!तत्पश्चात् इस अवसर पर आचार्य राधे श्याम अवस्थी के सानिध्य में आचार्य संतोष शास्त्री एवं उनकी टीम द्वारा स्वास्ति वाचन किया गया! भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं भगवान परशुराम की महिमा मंडित करते हुए गीतों पर अपनी सुंदर प्रस्तुति अतिथियों का मन मोहा सराहना स्वरूप अतिथियों ने नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया एकांश उपाध्याय ने विप्रो को एकजुट करने हेतु एक सुंदर काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी ने भगवान परशुराम के जीवन से सीख लेने की अपील की एवं समाज के लिए समानता के साथ पूर्ण रूप से समर्पित रहने का वादा किया। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक ने सभी आगन्तुको से निवेदन किया की वे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य हेतु अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित करे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ब्राह्मण महासभा के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने युवाओं से एकजुट होकर अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने की बात कही वर्तमान आरक्षण व्यवस्था का पुरजोर विरोध करते हुए आर्थिक आरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। समिति के अध्यक्ष एवं ब्रज प्रदेश अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय, प्रदेश महामन्त्री राहुल चौबे, मंडल महामंत्री अजय मिश्र, सुरेंद्र उपाध्याय एवं समिती के अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत अध्यक्ष राम बहादुर पांडे के निर्देशन मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगणों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अजय मिश्रा ने अपनी ओर से ब्राह्मण समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 उमेश चंद्र तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, अमित पांडेय, दिनेश शर्मा, नत्थू लाल पाराशरी, विपिन शर्मा आदि को रजत का फरसा भेंट किया। इसके पश्चात भगवान परशुराम शोभायात्रा का शुभारम्भ सेवानिवृत्त के आईएएस अधिकारी उमेश तिवारी, उपाध्यक्ष, सुरेंद्र पांडे एवं मंडल महामंत्री अजय मिश्रा द्वारा नारियल फोडकर किया गया। इसमें स्कूली झाकियां, व्यवसायिक बैंड, काली के अखाडे, परशुराम जी के जीवन वृंत का सुंदर चित्रण किया गया जोकि धर्मशाला से प्रारंभ होकर गोपी चौक, नेहरू चौक, हलवाई चौक, पुराना बाजार ,रजी चौक, कश्मीरी चौक गांधी ग्राउंड होते हुए भगवान परशुराम चौक होती हुई ब्राह्मण धर्मशाला पहुची तत्पश्चात सभी ने एक साथ भोज किया। शोभा यात्रा के वरिष्ठ समाज सेवियो ने जगह-जगह पर सर्व समाज के वरिष्ठ के द्वारा भगवान परशुराम के अनुयायियों द्वारा शरबत कोल्ड्रिंक एवं अन्य मिष्ठान वितरित किए। संचालन वरिष्ठ मंच संचालन कामेश दत्त पाठक ने किया। कार्यक्रम में राम बहादुर पांडे, नत्‌थू लाल पाराशरी, कौशलानंद पांडे, अजय मिश्रा, राहुल चौबे, डॉ0 उमेश गौड़, डॉ0 भास्कर शर्मा, विवेक शर्मा, द्विजेंद्र उपाध्याय, पंकज शर्मा, ज्ञानेंद्र नाथ मिश्रा, जिलाध्यक्ष अश्वनी भरद्वाज, संजीव शर्मा, संजीव तिवारी, दिनेश शर्मा, सुमित शंभू, हिमांशु, आयुष भारद्वाज, राजीव शर्मा, अमित पाठक, रविंद्र उपाध्याय, एड0 गौरव शर्मा, नकुल, ऋतेश, रमेश चंद्र शंखधार, प्रभाकर मिश्र, विपिन शर्मा, अमन मयंक शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष अमिता उपाध्याय,, सौरभ शंखधार, सुधा शर्मा, विनय चतुर्वेदी, आदित्य श्रोत्रिय, अमित पांडेय, अखिलेश पाण्डे, विधाधर त्रिपाठी, गिरीश शर्मा, डॉ0 सौरभ शंखधार आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights