भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम कल 23 को,समिति में समीक्षा बैठक कर तैयारियों का लिया जायजा –
बदायूं। 23 अप्रैल को भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर्व पर होने वाले कार्यक्रमों एवं भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों का गांव-गांव एवं घर-घर जाकर भगवान परशुराम के भक्तों से सघन जनसंपर्क अभियान गत शाम समापन हुआ इसके पश्चात समिति के पदाधिकारियों की एक आवश्यक समीक्षा बैठक समिति के अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। राम बहादुर पांडे एवं लालन पांडे के नेतृत्व में सभी तैयारियों की समीक्षा की गई। समिति के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को कार्यक्रम में उनके दायित्व के बारे में बताया गया। महामंत्री अजय मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में महापौर बरेली उमेश गौतम एवं चैनपुर विधायक डॉ0
राघवेंद्र शर्मा के साथ साथ सेवानिवृत्त आई0ए0 एस00उमेश चंद्र तिवारी के के साथ-साथ है अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे समेत तमाम अतिथि शामिल होंगे।

जिला प्रवक्ता आयुष भारद्वाज ने बताया कि प्रातः बेला में धर्मशाला में यज्ञ एवं हवन होगा तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से अतिथियों के समक्ष मनसे कार्यक्रम होंगे उसके पश्चात दोपहर 4 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिलाध्यक्ष अश्विनी भारद्वाज व प्रदेश मंत्री राहुल चौबे ने बताया कि शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से प्रारंभ होकर गोपी चौक, नेहरू चौक, हलवाई चौक, पुराना बाजार , रजी चौक, कश्मीरी चौक, गांधी ग्राउंड होते हुए भगवान परशुराम चौक होती हुई ब्राह्मण धर्मशाला पहुुंचेगी। वरिष्ठ सदस्य नत्थू लाल पाराशरी, सुरेंद्र उपाध्याय व द्विजेंद्र नाथ उपाध्याय ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के पदाधिकारी एवं समस्त ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।













































































