गर्मी में अक्सर लोग सिर दर्द की समस्या से परेशान

download-37
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गर्मी में अक्सर लोग सिर दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। इस मौसम में बढ़ते तापमान, खानपान में बदलाव, डिहाइड्रेशन आदि की वजह से सिर दर्द की समस्या बढ़ जाती है। कई बार यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि पेनकिलर खाने से ही आराम मिलता है। हालांकि आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर सिर दर्द की समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं, तेज धूप से होने वाले सिर दर्द को कम करने के लिए किन चीज़ों का सेवन करें। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी के कारण आप सिर दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में तरबूज या इसका जूस जरूर शामिल करें। इसमें लगभग 92 प्रतिशत पानी मौजूद होता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाता है। इसके अलावा तरबूज में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-सी, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की अन्य परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं इस मौसम में बढ़ते तापमान के कारण सिर दर्द की समस्या आम है, लेकिन हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। पालक में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो माइग्रेन अटैक को कम करने में मदद करता है। गर्मी में सिर दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए आहार में कैल्शियम युक्त फूड्स जरूर शामिल करें। इसके लिए आप नियमित रूप से दही का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद राइबोफ्लेविन और कैल्शियम सिर दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। अदरक एक सुपरफूड है, जो सेहत संबंधी समस्या से राहत दिलाने में कारगर है। इसमें विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, कॉपर, मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। अगर आप सिर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आप अदरक की चाय पी सकते हैं या अपने खाने में अदरक को शामिल कर सकते है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights