न्यूरिया । नगर में आवारा जानवर ने महिला सफाई कर्मचारी को किया घायल । मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत न्यूरिया में तैनात संविदा पर महिला सफाई कर्मचारी रीता देवी पत्नी कल्लू निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा आज पहली पारी में मोहल्ला खब्बा पुर में रेलवे फाटक के निकट सफाई का कार्य कर रही थी इसी बीच अचानक आवारा जानवर आ धमका और सामने से ठोकर मार कर उसे जमीन पर पटक दिया महिला के चीखने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गये और महिला सफाई कर्मचारी को बचाया । घायल महिला सफाई कर्मचारी को इलाज के लिए परिवार वालो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। न्यूरिया क्षेत्र में आवारा पशुओं से निजात दिलाने के उद्देश्य से नगर पंचायत के 12 नम्बर वार्ड के सभासद प्रत्याशी आमिश उर्फ रिंकू पोंटिंग ने उप जिलाधिकारी से इस संबंध में वार्ता की रिपोर्टर रिजवान खान