265 करोड़ की लागत से बनी योजना से बुझेगी बुंदू कटरा मधु नगर क्षेत्र की जनता की प्यास

b8247be2-e044-4223-b465-97610ca46073
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा । ताज नगरी में पिछले कई वर्षों से पेयजल समस्या चली आ रही थी, जिससे आगरा की जनता पीड़ित थी। तत्कालीन विधायक योगेन्द्र उपाध्याय के प्रयासों से जनवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में जब बटन दबाया गया तब आगरा शहर में प्रतिदिन प्रतिदिन 350 एम.एल.डी. (मिलियन लीटर पर डे) गंगाजल मिलने लगा।  जिससे आगरा की जनता की आवश्यकता की पूर्ति हुई। आज वह पवित्र गंगाजल यहां की जनता दूर-दूर से लाकर पूजा स्थल पर रखती थी क्षेत्रीय जनता के घरों से गंगाजल आ रहा है। आगरा की जनता की जनसंख्या और आगरा के क्षेत्रफल को देखते हुए यहां प्रतिदिन 400 एम.एल.डी. पेयजल की आवश्यकता थी, जबकि मात्र 100 एम.एल.डी. यमुना जल ही जलसंस्थान को यमुना नदी से उपलब्ध होता था। अब गंगाजल के आने से आगरा के जलसंस्थान को पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता है। गंगाजल के आगरा आने से पूर्व ही विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने तत्कालीन समय आगरा दक्षिण विधानसभा और आगरा उत्तरी विधानसभा के उन भागों में जहां पेयजल वितरण का कोई प्रबन्ध जलकल विभाग द्वारा किया ही नही जाता था, उन स्थानों पर प्रबन्धतन्त्र खड़ा करने के लिए तत्कालीन समय में लगभग 185 करोड़ रूपये की लागत से एक परियोजना स्वीकृत कराई। जिसके अन्तर्गत 07 ओवरहैड टैंक, 04 सी.डब्ल्यू.आर., 04 पम्पिंग स्टेशन और मैन राईजिंग लाईन तथा घर-घर लाईन बिछाने हेतु लगभग 180 किमी0 पाईप लाईन बिछाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया जो लगभग पूर्णता की ओर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के निर्देश पर आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र के बुन्दूकटरा, गोपालपुरा, मधुनगर और निकटवर्ती क्षेत्रों के लिए अटल नवीकरण और शहरी रूपान्तरण मिशन-2.0 (अमृत-2.0) के अन्तर्गत आगरा में ‘‘नगर निगम आगरा पेयजल पुनर्गठन योजना (बुन्दू कटरा जोन)’’ से सम्बन्धित परियोजना उत्तर प्रदेश जलनिगम (नगरीय) द्वारा तैयार किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के द्वारा ली गई विशेष दिलचस्पी से आगरा के क्षेत्र में जन-जन तक गंगाजल पहुँच सके इस हेतु लगभग 265 करोड़ रूपये की लागत से गंगाजल वितरण का प्रबन्धतन्त्र तैयार करने की योजना बनाई गई और जिसके द्वारा बुन्दूकटरा जोन के स्थानीय निवासियों को 80 एम.एल.डी. गंगाजल प्रतिदिन उपलब्ध हो सकेगा। यह परियोजना समस्त आवश्यक अधिनियमों में निहित प्रावधान के अनुरूप बनायी गई है। ताज टेपेजियम जोन प्रदूषण (निवारण तथा नियन्त्रण) प्राधिकरण से भी अनुमति प्राप्त कर ली गई है। इस योजना के अन्तर्गत फीडर मेन, भूमिगत जलाशय, राईजिंग मेन, वितरण प्रणाली, पम्पिंग सेट, स्टाफ क्वार्टर, मीटर रूम, पैनल रूम, क्लोरीनेशन रूम, स्काडा सिस्टम कार्य कराये जायेंगे। हम प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  एवं  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के कृतज्ञ है कि उन्होने आगरा के अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति की प्रथम आवश्यकता पेयजल आपूर्ति के लिए एक बडी योजना में केन्द्रांश और राज्यांश को उपलब्ध कराकर आगरा की जनता का विशेष कार्य पूर्ण कराया है। प्रेसवार्ता में उप्र सरकार के  कैबिनेट मंत्री   योगेन्द्र उपाध्याय एवं कैबिनेट मंत्री  बेबीरानी मोर्या, आगरा उत्तर विधानसभा विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल , आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी विजय शिवहरे , जिलाध्यक्ष   गिर्राज सिंह कुशवाह,   राजीव लवानियां , महानगर मीडिया प्रभारी  सुनील कर्मचन्दानी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights