84 घंटे वाले हनुमान बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।

WhatsApp-Image-2023-04-06-at-6.39.12-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं| सर्राफा बाजार स्थित चौरासी घंटे वाले हनुमान मंदिर पर आज संकट मोचन हनुमान बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने हनुमान जी की आराधना कर पुण्य प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने प्रातः काल हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाकर तथा नवीन वस्त्र पहना कर विशेष श्रंगार किया। तत्पश्चात 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। उसके बाद मिश्रा कीर्तन मंडल के द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। तत्पश्चात 101 दीपकों से महा आरती उतारी गई। प्रातः 11:00 बजे कन्या भोज के पश्चात विशाल भंडारा आरंभ हुआ। शाम के समय हनुमान चालीसा के साथ हनुमान जी की महा आरती संपन्न हुई। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, प्रदीप पटवा, राजकुमार सिंह सेंगर, संजय राणा, रामगोपाल देवल, कपिल रस्तोगी, अरविंद वैश्य, कन्हैया मिश्रा, हंस देवल,शिवम् देवल, राजीव वैश्य आदि का विशेष सहयोग रहा.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights