कछला। कोतवाली उझानी क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर कछला चौराहा के समीप स्थित ए ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे । स्कूल में कक्षा एनसी ए सेक्शन में तनु प्रथम, दिव्यांश द्वितीय, नमन उपासना तृतीय व एनसी सेक्शन बी में भुवनेश प्रथम, रेणुका द्वितीय, वर्तिका तृतीय स्थान पर रहीं । वहीं एल०के०जी सेक्शन ए में कृति प्रथम, युवराज द्वितीय, अभिनव तृतीय और सेक्शन बी में शिखा प्रथम, माहिरा द्वितीय, राहुल तृतीय स्थान पर रहे । कक्षा यू०के०जी० सेक्शन ए में वर्तिका प्रथम, रोशनी द्वितीय, रचना तृतीय व सेक्शन बी में ईश्वरवती प्रथम, राधिका द्वितीय, सृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं । कक्षा चार के ए सेक्शन में सेमन प्रथम, पर्थ द्वितीय, रजत तृतीय, सेक्शन बी में सूर्या प्रताप प्रथम, प्रिंस द्वितीय, रोहित राणा तृतीय स्थान पर रहे । वहीं कक्षा पाँच में ए सेक्शन में गीतिका प्रथम, अंश केशव द्वितीय, देव तृतीय और बी सेक्शन में दीपिका प्रथम, नैना द्वितीय व राधे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | परीक्षाफल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे । वहीं स्कूल प्रबंधक मोहित गुप्ता व प्रधानाचार्या आर्या कृति गुप्ता ने प्रथम व द्वितीय आए बच्चों को मैडल पहनाया । वहीं प्रधानाचार्या आर्या कीर्ति गुप्ता ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा ।