“जनरल डॉ. वी.के. सिंह” ने गाजियाबाद को दी विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात

WhatsApp-Image-2023-04-01-at-3.12.20-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। लोकसभा क्षेत्र गाजियाबाद से सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह के द्वारा गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण प्रभार (ईपीसी) फंड से कराये जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का आज सम्मानित क्षेत्रवासियों व अधिकारियों की मौजूदगी में शिलान्यास किया गया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली ने दिल्ली एन.सी.आर क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने के सम्बन्ध में दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा नगर में स्थापित आद्यौगिक क्षेत्रों में वायु प्रदूषण को कम करने के लिये अंकन 12908.28 लाख रुपये के 37 विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यो प्रस्ताव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली को प्रेषित किये गये थे। जो कार्य गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह के नेतृत्व एवं प्रयास स्वरूप समय-समय पर पर्यावरण मंत्रालय द्वारा इन निर्माण कार्यों के संदर्भ में परियोजनाओं की बैठक आहूत कर तथा विडियों कॉफेसिंग के माध्यम से समीक्षा व परीक्षण कर नगर निगम गाजियाबाद द्वारा किये गये अथक प्रयासों के उपरान्त 37 निर्माण कार्यों में से पर्यावरण संरक्षण प्रभार (ईपीसी) के अन्तर्गत 08 निर्माण कार्यों को सम्पादित कराये जाने हेतु अंकन 15.79 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी, पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरान्त गाजियाबाद नगर निगम द्वारा उक्त कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण करते हुये कार्यो का सम्पादन प्रारम्भ किया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पर्यावरण संरक्षण प्रभार (ईपीसी) के अन्तर्गत कराये जाने वाले निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के उपरान्त, आम जनमानस को औद्योगिक क्षेत्र में यातायात के आवागमन में सुविधा होगी तथा इस क्षेत्र की वायु में हो रहे प्रदूषण के स्तर में भी काफी कमी होगी।

गाजियाबाद के आम जनमानस के हितों को ध्यान में रखते हुए सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर जनरल वी.के. सिंह के प्रयासों से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा पर्यावरण संरक्षण प्रभार (ईपीसी) निधि के अन्तर्गत निम्न लिखित कार्यों को कराये जाने हेतु स्वीकृत मिली है, जिसका विवरण इस प्रकार है।
●वसुन्धरा जोन के अन्तर्गत साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साईट 4 में प्लाट सं० डी-32 से सी-18 तक 254.44 लाख रुपये की लागत से 650.00 मीटर लंबी क्षतिग्रस्त सड़क का आर.सी.सी. एवं साईड पटरी का इण्टरलाकिंग टाईल्स द्वारा सुधार कार्य।

●वसुन्धरा जोन के अन्तर्गत साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साईट 4 में प्लाट सं० 2. सी-18 से यदु गैस ऐजन्सी तक 94.43 लाख रुपये की लागत से 240.00 मीटर लंबी क्षतिग्रस्त सडक का आर.सी.सी. एवं साईड पटरी का इण्टरलाकिंग टाईल्स द्वारा सुधार कार्य।

●वसुन्धरा जोन के अन्तर्गत साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साईट 4 में प्लाट सं० 46/3 से 51/2 (एस.आर.बी.सी मशीन कम्पनी से अमृता स्टील) तक 373.18 लाख रुपये की लागत से 1005.00 मीटर लंबी क्षतिग्रस्त सड़क का आर.सी.सी. एवं साईड पटरी का इण्टरलाकिंग टाईल्स द्वारा सुधार कार्य।

●वसुन्धरा जीन के अन्तर्गत साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साईट 4 में प्लाट सं० 350/2 से 4051 (आर.एम.सी. प्लांट से सम्पल लोजिस्टिक कम्पाउन्ड नं0-52, दिल्ली प्रेस रास्ता) तक 228.01 लाख रुपये की लागत से 535.00 मीटर लंबी क्षतिग्रस्त सड़क का आर.सी.सी. एवं साईड पटरी का इण्टरलाकिंग टाईल्स द्वारा सुधार कार्य।

●वसुन्धरा जोन के अन्तर्गत साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साईट 4 में प्लाट सं0-52 से 37 (अपट्रान पावर ट्रोनिक्स लिमिटेड वाले मार्ग) तक 137.72 लाख रुपये की लागत से 280.00 मीटर लंबी क्षतिग्रस्त सडक का आर.सी.सी. एवं साईड पटरी का इण्टरलाकिंग टाईल्स द्वारा सुधार कार्य।

●वसुन्धरा जोन के अन्तर्गत साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साईट 4 में प्लाट संख्या सी-5 से सी-13 (श्रीट्रान पावर ट्रोनिक्स लिमिटेड वाला मार्ग) तक 133.78 लाख रुपये की लागत से 360.00 मीटर लंबी क्षतिग्रस्त सड़क का आर.सी.सी. एवं साईड पटरी का इण्टरलाकिंग टाईल्स द्वारा सुधार कार्य।

●वार्ड 24, बुलन्दशहर रोड इण्ड0 एरिया में रोड नं0-02 पर सी0-219 व सी0-216 के सामने 54.25 लाख रुपये की लागत से 120.00 मीटर लंबी आर०सी०सी० से सड़क मरम्मत का कार्य।

●वार्ड-25 इण्डस्ट्रीयल एरिया में एन.एच.-09 से (राठी रोड) शराब ठेका कोटगांव फाटक के पास तक 83.15 लाख रुपये की लागत से 795.00 मीटर लंबी क्षतिग्रस्त सड़क का डैन्स द्वारा सुधार का कार्य।

आज जनपद के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण शिलान्यास के इस कार्यक्रम में सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ-साथ साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा, महापौर आशा शर्मा, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त नितिन गौर, साहिबाबाद के औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष दिनेश मित्तल, राजेंद्र शर्मा, अजीत तोमर, पार्षद हिमांशु चौधरी, पार्षद विनय चौधरी, कुलदीप सिंह चौहान एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

(दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार)

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights