मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

देवनागरी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सफाई कर्मचारियों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन, स्वच्छता का दिया संदेश

August 26, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी :- रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर देवनागरी इंटर कॉलेज, उझानी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने नगर पालिका परिषद उझानी के सफाई कर्मचारियों को राखी बाँधकर सम्मानित किया तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उन्हें “रक्षा सूत्र” बाँधकर स्वच्छता के प्रति उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। बच्चों ने अपने विद्यालय, घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की ओर से शिवम पटेल, आशीष शर्मा, निखिल मिश्रा एवं प्रशांत कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छता को अपनी दैनिक आदतों का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य राम मोहन शर्मा ने कहा कि “सफाई कर्मचारी हमारे समाज के स्वच्छता प्रहरी हैं। उनके अथक परिश्रम से हमारा नगर स्वच्छ रहता है। बच्चों द्वारा उन्हें राखी बाँधना उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का सुंदर माध्यम है।”निर्देशिका प्रोमिला शर्मा ने कहा कि “विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और श्रम के सम्मान की सीख देना भी है। ऐसे आयोजन बच्चों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर देते हैं।कार्यक्रम में शिक्षिकाओं साक्षी, दुर्गा, श्रेया, शालू तोमर, श्रेया तोमर, पिंकी सक्सेना एवं मधु यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।वहीं मानवी, अंजली, पल्लवी, काव्या एवं सान्वी सहित विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और सफाई कर्मचारियों को राखी बाँधकर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को “स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ नगर और स्वच्छ भारत” का संदेश देते हुए स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने का आह्वान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights