“भारत के विकास में कार्यशील नारी की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी हुई

WhatsApp-Image-2023-04-01-at-12.00.13-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिलाध्यक्षा डॉ निशि अवस्थी के आवास पर “भारत के विकास में कार्यशील नारी की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन । अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष डॉक्टर निशी अवस्थी के आवास पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिस का विषय रहा भारत के विकास में कार्यशील नारी की भूमिका कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ इन्दु शर्मा व डॉ निशि अवस्थी के कर कमलों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर व समस्त पदाधिकारियों द्वारा पुष्पार्पण कर किया गया ।मां सरस्वती की वंदना करते हुए डॉ.सविता चौहान ने कहा-” मातेश्वरी बागेश्वरी।”तत्पश्चात पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से चर्चा पर चर्चा करते हुए सर्वप्रथम डॉ इंदु शर्मा ने कहा- कि “नारी घर और बाहर दोनों को बहुत अच्छे से संभालती है। परेशानियां आती हैं लेकिन वह सामंजस्य स्थापित कर लेती है।” सरला चक्रवर्ती ने कहा -” नारी को समाज ही पीछे खींचता है पर नारी को सशक्त बनना होगा तभी वह आगे बढ़ पायेगी।” संचालन कर रही संस्था की जिला सचिव डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने कहा -“कभी – कभी कुछ अल्फाज़ जरुरी हैं। तो कभी खुद से मुलाकात जरुरी है ।।ज़िन्दगी के साथ बढ़ने को दोस्तों,कुछ ऐसी ही शुरुआत जरुरी है।। श्रियंकर अवस्थी ने मां को समर्पित करते हुए देशप्रेम से ओतप्रोत कविता देते हुए कहा -“चढ़ गये भगत फांसी के फंदे पर भरी जवानी में।”संस्था की जिलाध्यक्ष डॉ निशि अवस्थी ने नारी के रुप को रूपायित करते हुए कहा “पुरुषों में विसार दी गई नारी, वह भी है समकक्ष अधिकारों की अधिकारी। शिल्पी शर्मा ने काव्यात्मक अंदाज में कहा-“ये बंधन है, श्रंगार या कांटों का हार।”डॉ संजीव अवस्थी ने कहा -“नारी पुरुष की प्रेरणा है और पुरुष नारी की प्रेरणा।” डॉ शिखा पाण्डेय ने कहा -” नारी शक्ति स्वरूपा है वह अष्टभुजी है वहीं शालू गुप्ता ने अपने अंदाज में कहा- नारी पायलट, महिला कंडक्टर यहां तक कि देश के सर्वोच्च पद पर रहकर घर व परिवार दोनों में सक्रिय सहभागिता दे रही है।” कवि कुलदीप अंगार ने कहा -“सीता के समान रही नारियां ,काल के कराल से पति को खींच लायी, सावित्री बनी नारियां।” कार्यक्रम में गायत्री मिश्रा, डॉ इन्दु शर्मा, सरला चक्रवर्ती, शिल्पी शर्मा, डॉ सविताचौहान,अर्चना अवस्थी,शालू गुप्ता, डॉ शिखा पाण्डेय, सलोनी, श्रियम, डॉ संजीव अवस्थी ने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने किया।अंत में डॉ निशि अवस्थी ने आभार व्यक्त किया।।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights