पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में चैत्र नवरात्र एवं रमजान के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आये सम्भ्रान्त व्यक्तियों से उन्होंने कहा कि पूजा अर्चना मंदिरों में व नमाज मजिस्दो व घर पर अदा की जाये। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न किया जाये जिससे की दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को ठेस पहुंचे। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि साफ सफाई व्यवस्था कराना सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित क्षेत्रों के अधिशासी अभियन्ता विद्युत के माध्यम से विद्युत पूर्ति सुनिश्चित की जाये कही भी कमी होने पर तत्काल ठीक कराने की कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि बिना कोई नई परम्परा डाले त्यौहारों को मनाये। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को निर्देश देते हुये कहा कि वीट कास्टेबल निर्धारित ड्यूटी के अनुसार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगें। जिससे की कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाये। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भवना हो तो तत्काल प्रशासन को सूचित किया जाये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा.), मुख्य चिकित्साधिकारी, सीओ, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्टर रिजवान खान