उझानी। नगर के एक मौहल्ले में एक मकान में काम चल रहा था । युवक निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहा था तभी उसने लोहे का पाइप उठाकर दूसरी जगह रखने का प्रयास किया तभी घर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पाइप टकरा गया जिसकी चपेट मे आकर युवक झुलस गया । मकान स्वामी ने उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया | शनिवार की सुबह नगर के मौहल्ला श्री नारायणगंज निवासी रिषभ (20) पुत्र सोनू नगर के माल गोदाम रोड पर एक मकान की छत पर काम कर रहा था । बताया जाता है युवक ने छत पर रखे लोहे के पाइप को उठाकर दूसरी जगह रखने का प्रयास किया तभी मकान के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पाइप टकरा गया और युवक झुलस कर नीचे गिर गया । मकान स्वामी ने झुलसे युवक को आनन – फानन में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ रैफर कर दिया । मेडिकल कॉलेज में युवक की हालत गंभीर देख परिजन उसे उपचार को हायर सेंटर बरेली ले गए ।