कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्ति के विरोध में पैदल मार्च निकाला, गांधी प्रतिमा पर धरना दिया
बदायूं। आज लखनऊ से लौटने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह ने एक आपात बैठक जिला कांग्रेस कमेटी पर कार्यालय पर अपराह्न 1:00 बजे बुलाई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा जिस प्रकार से लोकतंत्र एवं कानूनन पद्धति को ताक पर रखकर हमारे नेता राहुल गांधी जी की लोकसभा के सदस्य समाप्त करने की साजिश की गई है वह लोकतंत्र पर कड़ा प्रहार है कांग्रेस को इसको लेकर शांत नहीं बैठेंगे और सड़कों की लड़ाई लड़ेंगे ,उन्होंने कार्यकर्ताओं से पदाधिकारियों से बातचीत कर जनपद के हर तहसील पर राहुल गांधी जी के खिलाफ हुई साजिश के खिलाफ जेल भरो आंदोलन धरना प्रदर्शन करने की बात रखी ,जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने तहसील अनुसार बदायूं जनपद की तहसील पर जेल भरो कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। आपात बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत हमारे नेता राहुल गांधी को संसद में ना बोलने दिया गयाऔर आनन-फानन में बिना कानूनी राय के उनकी संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई जबकि न्यायालय द्वारा उनको एक माह का समय दिया गया था और तुरंत जमानत भी दे दी गई परंतु सत्ता पक्ष के लोगों को लगता था अगर राहुल गांधी संसद में बोले तो पुनअडानी के ऊपर बोलेंगे जो कि उनके आकाओं को पसंद नहीं था परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता इस निर्णय के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार हैं। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बृजलाल खाबरी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कुमुद गंगवार ने कल प्रातः 9:00 दिल्ली राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया और उन्होंने मोबाइल के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा कि हम लोग अपने नेता राहुल गांधी जी के लिए हर तहसील पर धरना प्रदर्शन कर जेल जाने के लिए तैयार हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य महामंत्री अंकित चौहान जिला महासचिव राम रतन पटेल ने कहा कि ज्ञापन से काम नहीं चलेगा और हमको अपने नेता के लिए सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सुनीता सिंह उपाध्यक्षा उपासना सिंह उपाध्यक्ष माधवी साहू ने कहा इस संघर्ष में महिला कांग्रेस पूरी तरीके से जिला कांग्रेस कमेटी के साथ है। बैठक में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इकलास हुसैन जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष माधवी साहू ,जिला महासचिव ठाकुर लोकपाल सिंह जिला सचिव राजेश तिवारी जी एवं जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर यादव ने भी राहुल गांधी के साथ संघर्ष करने की बात कही। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने किया ।बैठक के बाद कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से और गांधी ग्राउंड तक विरोध मार्च करते हुए गांधी ग्राउंड महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर उनके गान रघुपति राघव राजा राम का पाठ किया और वहां पर बैठकर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए राहुल गांधी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं राहुल नहीं यह आंधी है आज का महात्मा गांधी है ।वहां पर भी कार्यकर्ताओं ने इस लोकतांत्रिक हत्या के लिए कि बापू की प्रतिमा के समक्ष कहा कि आज आपके द्वारा दी गई आजादी पर पुनः प्रश्न चिन्ह लग गया है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कोल्हापुर के अध्यक्ष मोर ध्वज लोधी ब्लॉक कांग्रेस जगत के अध्यक्ष सोनपाल सिंह, लालाराम ,जिला सचिव निर्मल सिंह, जिला सचिव राम प्रताप सिंह ,ओमवीर सिंह, अजय चौहान, नरेश चंद्रा, सूरज पाल सिंह सोलंकी ,जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष हरीश चंद्र कश्यप एलकार सिंह नरगिस बानो रामचंद्र मौर्य जी शोएब अहमद राशिद अली आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे













































































