बदायूँ। उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि समस्त कृषि स्नातक एग्रीजंकशन जनपद बदायूँ कृषि निदेशालय उ 0 प्र 0 ( अभियन्त्रण अनुभाग ) कृषि भवन लखनऊ के पत्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन योजनान्तर्गत कृषि ड्रोन एवं उनके सहायक उपकरण कय करने की पृकिया प्राप्त हुई है। जिसके अन्तर्गत इच्छुक कृषि स्नातक एग्रीजंकशन उप कृषि निदेशक कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिसकी पात्रता है कि ऐसे कृषि स्नातक जिन्होने एग्रीजंकशन सेन्टर स्थापित किये हैं तथा उनके द्वारा तीन वर्षों से एग्रीजंकशन का क्रियाशील संचालन किया जा रहा हों ऐसे एग्रीजंकशन को ड्रोन का लाभ दिया जायेगा। कृषि ड्रोन उसके सहायक उपकरण कय करने पर कृषि स्नातक (एग्रीजंकशन) लाभार्थियों को अधिकतम अनुदान पांच लाख रुपए अथवा मूल्य का 50 प्रतिशत जो भी कम हो देय होगा। कृषि ड्रोन के लाभार्थियों का चयन प्रथम आओ प्रथम पाओं के आधार पर किया जायेगा।