बिल्सीः आज बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आयोजित एक्टिविटी कैंप के तीसरे दिन के दौरान बच्चों ने जमकर मस्ती की और इस कैंप का खूब लुत्फ उठाया। इस एक्टिविटी कैंप में बच्चों को चेयर रेस, स्नेक एवं लेदर्स, बॉल बकेट, उल्टा पुल्टा, जलेबी रेस, बास्केट बॉल आदि खेलों का आयोजन किया गया। वीते दिनों में कैम्प के पहले दिन बच्चों के लिए क्राफ्टिंग एक्टिविटी एवं द्वितीय दिन में इंग्लिश स्पीकिंग एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट एक्टिविटी आयोजित की गयी। इससे बच्चों में कुछ नया सीखने का उत्साह और अपार आनन्द की अनुभूति हुई। विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि उनका ध्येय बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर करना है। बच्चों में अपार प्रतिभा है यदि उन्हे सही समय पर उकेरा जाए और आगे बढने का अवसर दिया जाए तो बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आयेगी। उन्होंने छात्रों को स्वस्थ मन से कार्य की प्रेरणा देते हुए कहा कि विद्यालय प्रबन्धन पल-पल उनकी सहायता में तत्पर है। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने एक्टिविटी कैम्प के सभी प्रतिभागी छात्रों को होनहार व कर्मठ व्यक्ति बनने की बात कही तथा उनके साथ रहकर उनको उत्साहित करते हुए प्रशिक्षण में सहयोग किया एवं नित नया सीखकर अपने जीवन को सितारों की तरह चमकाने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों व टीचर्स को उनके योगदान और एक्टिविटी कैंप के तीसरे दिन में आयोजित किये गए विभिन्न तरह के खेलों एवं बीते दिनों में आयोजित की गई विभिन एक्टिविटी के बारे में बताते हुए कहा की इन प्रकार की एक्टिविटी से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता उन्होंने कहा शेष कैम्प के दिनों में विभिन्न प्रकार की गतिविधिया अभी बाकी हैं जिनमें विद्यार्थियों को भाग लेना है।