कछला | कोतवाली उझानी क्षेत्र के एक गांव मे एक बुजुर्ग महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गई । मौत की खबर पर पहुंचे मृतक बुजुर्ग महिला के भाई ने नाती पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मंगलवार की सांय उझानी कोतवाली क्षेत्र के भैसोरा में 60 वर्षीय रईसा देवी पत्नी मुल्लन सिंह के बेटे ओमवीर का अदालत से किसी केस को लेकर वारंट हो गया था। ओमवीर की मां रईसा देवी व मामा नरेशपाल ने ओमवीर को 20 मार्च को हाजिर करवा दिया था तो ओमवीर जेल चला गया। इसी को लेकर ओमवीर की मां रईसा देवी व मामा नरेशपाल मंगलवार को जेल में मिलाई करने गए जहां पर मुलाकात के लिए कोरोना डोज का प्रमाण पत्र मांगा गया तो रईसा देवी अपने प्रमाण पत्र लेने अपने घर आयीं और घर पर रोने लगी और रईसा देवी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई । मौत की खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतका के भाई नरेशपाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसकी बहन घर पहुंची तो उसकी बहन का नाती अवनीश उर्फ सल्लू ने अपनी दादी से कहा कौन मर गया है जो रो रही हो। इसी बात पर रईसा देवी ने कहा कि तू बचा है तू ही मरेगा। इसी बात से क्षुब्ध होकर अबनीश उर्फ सल्लू ने अपनी दादी के पैर बांधकर लाठी-डंडों से पीटा और पैर पकड़कर घुमाकर दीवार में पटक कर मार दिया जिससे रईसा देवी की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई और रईसा देवी को मृत अवस्था में छोड़कर अ्वनीश उर्फ सल्लू घर से फरार हो गया तो अवनीश के छोटे भाई मुनीश उर्फ मुल्ला ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया तो रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। अभी तहरीर नही मिली है । तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।