बदायूं। आवास विकास कालोनी में सर्व सम्मति से सर्व समाज की ओर से A ब्लॉक प्रथम पार्क में बने पूर्व निर्मित मंदिर में चैत्र नव वर्ष (नबरात्री) पर्व पर प्रथम दिन हर्षो उल्लास के साथ नब दुर्गे जी, नंदी जी महाराज तथा शनिदेव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठित की गई।आज दुर्गेजी की मूर्ति तथा शनि देव की मूर्ति स्थापित करने मुख्य पंडित बिपिन शास्त्री रहे।समस्त कालोनी बासी जिजमान के रूप में सभी जोड़े के रूप में उपस्थित रहे। चिम्मन पंडित,सुभाष भारद्वाज ,मुनीष सक्सेना, आशीष उपाध्याय, विजय साहू ,संजय सिंह ,प्रमोद कुमार शर्मा,अनिल गुप्ता सहित महिला प्रकोष्ठ से सुनीति उपाध्याय, पवन दीक्षित, डॉली सक्सेना, रेखा गुप्ता,रानी शर्मा,सुभाष रानी गुप्ता,मंजू अर्चना शर्मा , रानी गुप्ता,कमलेश राठौर,पंखी सिंह पारुल गुप्ता, महिका पांडे आदि महिला शक्ति के रूप में उपस्थित रहीं।